गौरव चंदेल हत्याकांड: नौ दिन बाद गाजियाबाद से कार बरामद

0

कार बरामद होने के बाद गौरव की हत्या से जुड़े अहम सुराग मिलने की सम्भावना 



नोएडा, 15 जनवरी (हि.स.)। पर्थला चौक के पास छह जनवरी की रात को गुरुग्राम के व्यापारी गौरव चंदेल की हत्या के नौ दिन बाद बुधवार को नोएडा पुलिस ने गौरव की कार गाजियाबाद से बरामद की है।

गाजियाबाद निवासी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी जगबीर सिंह नेहरा ने बुधवार को मसूरी थाना के समीप लावारिस  कार देखकर पुलिस को फोन पर सूचना दी थी। कार यहां पर कैसे आई? कार कौन लेकर आया, इसकी भी जांच की जा रही है। एसटीएफ की टीम, गाजियाबाद पुलिस व नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची। कार बरामद होने के बाद गौरव की हत्या से जुड़े अहम सुराग पुलिस को मिलने की सम्भावना है।
उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह छह जनवरी को गौरव चंदेल की हत्या अज्ञात बदमशों ने कर दी थी। गौरव के परिजनों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया था, जिसके बाद गौतमबद्धनगर पुलिस की प्रदेश में भद्द पिटी थी। इसके बाद थाना निरीक्षक समेत कई चौकी इंचार्ज सस्पेंड हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *