कर्नाटक राज्य का बजट 05 मार्च को होगा पेश

0

जुलाई में सत्ता संभालने के बाद येदियुरप्पा सरकार का यह पहला बजट होगा।  



बेंगलुरु, 15 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि वह 05 मार्च को राज्य का बजट विधानसभा में पेश करेंगे। येदियुरप्पा ने लोगों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए यह घोषणा की। जुलाई में सत्ता संभालने के बाद येदियुरप्पा सरकार का यह पहला बजट होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में ‘मकर संक्रांति’ धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रामनगर और मंड्या में किसान गन्ने की ढुलाई में व्यस्त हैं। मकर संक्रांति के मौके पर लोग पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। कर्नाटक में इस दिन बैलों और गायों को सजाकर शोभायात्रा निकाली जाती है। लोग नए कपड़े पहनकर एक−दूसरे को गन्ना, सूखा नारियल और भुने चने का आदान−प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *