हिमस्खलन में तीन जवान शहीद, पांच नागरिकों की मौत

0

हिमस्खलन में फंसे कई जवानों को राहत व बचाव टीमों ने बचा लिया है।



जम्मू, 14 जनवरी (हि.स.)। कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सोमवार देररात हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से  तीन जवान शहीद हो गए। एक जवान अभी भी लापता है। उधर, गांदरबल जिले के सोनमर्ग में गग्गेनेर क्षेत्र के कुलान गांव में  हिमस्खलन की चपेट में आए पांच स्थानीय नागिरकों की मौत हो गई।

माछिल सेक्टर में मंगलवार सुबह भी हिमस्खलन हुआ है। सेना की कई चौकियां हिमस्खलन की चपेट में आई हैं। एक चौकी के पांच जवान फंसे हुए हैं।  रामपुर और गुरेज सेक्टर में भी हिमस्खलन हुआ है।
सेना के सूत्रों ने बताया है कि पिछले 48 घंटे में जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में  भारी बर्फबारी और हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन में फंसे कई जवानों को राहत व बचाव टीमों ने बचा लिया है।
कुलान गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सेना ने इलाके में भी राहत व बचाव अभियान शुरू किया है। यह इलाका श्रीनगर सड़क से कटा हुआ है। इस कारण बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि 7 जनवरी को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर हुए हिमस्खलन में सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई थी और तीन अन्य पोर्टर घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *