कर्नाटक : धरना देने पहुंचे कांग्रेस विधायक ज़मीर को पुलिस ने लिया हिरासत में

0

पिछले दिनों सोमशेखर रेड्डी ने कहा था कि नागरिकता कानून का विरोध सही नहीं है।



बेल्लारी, 13 जनवरी (हि.स.)। पुलिस ने सोमवार को कांग्रेस विधायक ज़मीर अहमद को शहर के बाहरी इलाके से उस समय हिरासत में ले लिया जब वह नागरिकता संशोधन कानून पर एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक जी सोमशेखर रेड्डी द्वारा दिए गए विवादित बयान के खिलाफ रेड्डी के घर के सामने धरना विरोध देने जा रहे थे।

पिछले दिनों सोमशेखर रेड्डी ने कहा था कि नागरिकता कानून का विरोध सही नहीं है। साथ ही कहा था कि प्रदर्शनकारियों को गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ सकता है। यह प्रदर्शन करने वालों के लिए चेतावनी है। हम 80 फीसदी हैं और आप 18 फीसद हैं। सोमशेखर रेड्डी के इस बयान पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई थी।
भड़काऊ बयान देने के लिए सोमशेखर रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उस समय ज़मीर अहमद ने कहा था कि यदि सरकार उन्हें एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार नहीं करती है तो वह अगले सोमवार को सोमशेखर रेड्डी के आवास के समक्ष धरना देंगे।
आज कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कुडतिनी के पास विरोध प्रदर्शन भी किया। पत्रकारों से बात करते हुए ज़मीर अहमद ने कहा, हम शांति को भंग नहीं करेंगे। पुलिस ने ज़मीर को शहर के कंट्री क्लब के पास हिरासत में ले लिया। बता दें कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने ज़मीर अहमद के शहर में प्रवेश का विरोध किया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *