डचेस आफ ससेक्स मेगन मर्केल टोरंटो पहुंचीं

0

टोरंटो टीवी ने  लोगों से जब राय लेनी चाही तो उन्होंने डचेस आफ ससेक्स मेगन मर्केल का दिलो जान से स्वागत किया।



टोरंटो, 11 जनवरी (हि.स.)। टीवी स्टार और डचेस आफ ससेक्स मेगन मर्केल एक बार फिर अपने जाने-पहचाने शहर टोरंटों पहुँच गई हैं। टोरंटो शहर के उन बाशिंदों को भी नहीं लग रहा है कि कोई अनजान लोग उनके शहर में आ बसे हैं। टोरंटो टीवी ने  लोगों से जब राय लेनी चाही तो उन्होंने डचेस आफ ससेक्स मेगन मर्केल का दिलो जान से स्वागत किया।

प्रिंस हैरी अभी कुछ दिनों के लिए लंदन में ही रहेंगे, जहां वह रगबी लीग वर्ल्ड कप 2021 के ड्रा की बर्किंघम राजमहल में मेज़बानी करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए हैरी पहले से वचनबद्ध थे। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल पिछले दिनों क्रिसमस पर कनाडा में अपने बेटे आरचि की साथ थे। आरचि को कनाडा छोड़ प्रिंस हैरी और मर्केल लंदन लौट गए थे। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने दो दिन पहले ही लंदन में राजमहल छोड़ने और राजशाही का लाबादा उतारने की घोषणा करते हुए कहा था कि अब वह एक निजी ज़िंदगी जीने और राजशाही की ज़िम्मेदारियों से ऊपर उठ कर वैयक्तिक स्तर पर जीवन-यापन करने को उत्सुक हैं। इस बयान ने महारानी एलिज़ाबेथ को दुखी और हतप्रभ कर दिया था। इस पर महारानी ने प्रिंस आफ वेल्स और ड्यूक आफ कैंबरीज से बातचीत कर समस्या के निदान में उत्सुकता ज़ाहिर की थी। बताया जाता है कि हैरी और मर्केल ने अपने निर्णय के बारे में किसी से मशवरा नहीं किया था।

मेगन मर्केल इस शहर में सात वर्ष रहते हुए एक टीवी सीरियल ‘सुट्स’ में  काम कर लोगों की चहेती बन चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि हैरी और मर्केल ने दो दिन पूर्व ही कहा था कि वह इंग्लैंड और उत्तरी अमेरिका में छह-छह महीने रहेंगे ताकि अपने निजी जीवन के साथ महारानी एलिज़ाबेथ, राष्ट्र मंडल और अपने अन्य कार्यों के प्रति दायित्वों को पूरा कर सकें। हैरी ने यह भी कहा था कि वे विंडसर स्थित नवनिर्मित घर, राजशाही संरक्षण और सुरक्षा को बरक़रार रखेंगे। गौरतलब है कि प्रिंस हैरी और उनके बड़े भाई चार्ल्स को ले कर लंदन के सांध्य अख़बारों में प्रतिदिन मेगन मर्केल और राजशाही मामलों को ले कर मनमुटाव की ख़बरें आती रही हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *