गैंगस्टर भगवान पुरिया को 12 साल जेल की सजा

0

अमृतसर, 11 जनवरी (हि.स.) । कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया को शुक्रवार को अमृतसर की एक अदालत ने एक मामले में 12 साल कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर डेढ़ लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, लेकिन सबूतों के अभाव में उसके साथियों को बरी कर दिया गया है।

वर्ष 2015 में कत्थूनंगल पुलिस ने जग्गू और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से एक किलो ब्राऊन शूगर, एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए थे। इस दौरान हुए पुलिस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पटियाला जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर है। उसके खिलाफ 12 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं।
राजनीतिक हलके में यह दावा किया जाता रहा है कि जग्गू के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और बिक्रम सिंह मजीठिया से करीबी संबंध हैं। जग्गू ने दावा किया था कि पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती है। जग्गू ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा मांगी थी। उन्होंने मांग की थी कि उसे पटियाला जेल से अमृतसर जेल भेज दिया जाए। भगवान पुरिया ने कहा कि उसके जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ उसके कोई संबंध नहीं हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण उसे बलि का बकरा बनाया गया है। कुछ व्यक्तियों की राजनीतिक लाभ के लिए उसका केवल इस्तेमाल किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *