दिसम्‍बर में यात्री वाहनों की बिक्री 1.24 फीसदी घटकर रही 2,35,786 इकाई

0

नई दिल्‍ली, 10 जनवरी (हि.स.)। दिसम्‍बर महीने में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 1.24 फीसदी घटकर 2 लाख 35 हजार 786 इकाई रह गई। इससे पूर्व दिसंबर, 2018 में यात्री वाहनों की बिक्री 2,38,753 वाहन रही थी। ये जानकारी भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन (सियाम) द्वारा शुक्रवार को जारी की गई आंकड़ों से निकलकर सामने आई है।

सियाम के अनुसार समीक्षाधीन महीने में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री कुल 8.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,42,126 इकाई रह गई है, जो कि दिसम्‍बर, 2018 में 1,55,159 इकाई रही थी। वहीं, वर्ष 2019 की यदि बात की जाए तो यात्री वाहनों की बिक्री 12.75 फीसदी कम होकर 29,62,052 वाहन रह गई। एक साल पहले इस दौरान 33,94,790 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी। इस दौरान, विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की बिक्री 13.77 फीसदी गिरकर 2,30,73,438 इकाई रही, जबकि वर्ष 2018 में ये आंकड़ा 2,67,58,787 वाहनों का रहा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *