मेरठ में ऑनलाइन हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा

0

हरियाणा की नामचीन डांसर सहित चार गिरफ्तार व्हाट्सएप पर महिलाओं के फोटो भेजकर की जाती थी बुकिंग



मेरठ, 10 जनवरी (हि.स.)। शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने टीपी नगर क्षेत्र स्थित एक घर से चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं सहित दो ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है। घर में एक महिला की छोटी बच्ची भी बरामद हुई है। पकड़ी गई महिलाओं में से एक हरियाणा की नामचीन डांसर है।

संगम जनकल्याण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के अनुसार उन्हें पिछले काफी समय से टीपी नगर रोहटा रोड स्थित हरदेव नगर में बड़े स्तर पर ऑनलाइन सेक्स रैकेट संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी। पिछले एक महीने से वह क्षेत्र में स्थित एक मकान की रेकी कर रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने जिले के आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को टीपी नगर पुलिस के साथ मौके पर रेड करने भेजा। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं और दो पुरुषों को आपतिजनक स्थिति में दबोचा। पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। घर में एक महिला की छोटी बच्ची भी थी। पुलिस सभी को साथ लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के कार्यालय ले आई।
पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि गिरोह के सदस्य ग्राहकों को व्हाट्सएप पर महिलाओं के फोटो भेजकर बुकिंग करते थे। पकड़ी गई दोनों महिलाओं में से एक हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर है। पुलिस फिलहाल सभी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले शास्त्री नगर सहित अन्य कई पॉश कॉलोनियों में चल रहे सेक्स रैकेटों का खुलासा हुआ है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *