दिल्ली: शाहीन बाग से पुलिस बैरिकेड हटवाने की मांग, सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार

0

बैरिकेड की वजह से जाम की समस्या का मुद्दा उठाया गया था



नई दिल्ली, 10 जनवरी (हि.स.)। शाहीन बाग इलाके से पुलिस के बैरिकेड हटवाए जाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता ने बैरिकेड की वजह से जाम की समस्या का मुद्दा उठाया था।

शाहीन बाग में पिछले करीब 25 दिनों से नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ वहीं की महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। रात-दिन महिलाओं के प्रदर्शन की वजह से कालिंदी कुंज रोड जाम होने की वजह से डीएनडी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक की समस्या पैदा हो जाती है। इस रोड पर विरोध प्रदर्शन होने की वजह से यहां पुलिस के बैरिकेड्स लगे हुए हैं और दफ्तर आने-जाने वालों को दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *