नाटो देश खाड़ी देशों की समस्याओं के प्रति ज़्यादा सजग रहें : ट्रम्प

0

 ट्रम्प ने  राष्ट्र के नाम संबोधन के पश्चात स्टोलन बर्ग से बातचीत की थी।



वाशिंगटन, 09 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि नाटो देशों को खाड़ी देशों के प्रति ज़्यादा सजग रहने की ज़रूरत है। ट्रम्प ने नाटो सेक्रेटरी जनरल ज़ेंस स्टोलनबर्ग को सलाह दी है कि नाटो देश  मध्य पूर्व की समस्याओं में रुचि लें और उन समस्याओं से निजात पाने के लिए और ज़्यादा सजग रहें।  ट्रम्प ने  राष्ट्र के नाम संबोधन के पश्चात स्टोलन बर्ग से बातचीत की थी।

व्हाइट हाउस प्रवक्ता के अनुसार ट्रम्प ने स्टोलनबर्ग से बातचीत में इस पर ज़ोर दिया है कि नाटो देश मध्य पूर्व देशों में तनाव ख़त्म करने और शांति स्थापना के लिए प्रयास करें। ट्रम्प ने बुधवार की सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन के समय ईरान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने और नाटो देशों को मध्य पूर्व में अधिकाधिक रुचि लेने का आग्रह किया था। बातचीत में ट्रम्प और स्टोलन बर्ग ने इस बात पर सहमति जताई थी कि नाटो देश क्षेत्रीय स्थायित्व और अन्तरराष्ट्रीय आतंकवाद को समाप्त करने में मददगार हो सकते हैं। उन्होंने इस बात पर भी सहमति जताई कि दोनों के बीच सम्पर्क बने रहने चाहिए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *