लंबे समय से चर्चा में है इन बॉलीवुड सेलेब्स की रिलेशनशिप, अब इस साल शादी के बंधन में बंधेगी फेमस सेलिब्रिटी

0

हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। फिर भी यहां बॉलीवुड सेलेब्स की एक सूची है, जो 2020 में शादी करेंगे।



सोनम कपूर, नेहा धूपिया, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शादी के बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी की शादी के चर्चे लंबे समय से है। कई बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने रिश्तों को भी कबूल कर चुके हैं। प्यार भरे पोस्ट से एक दूसरे के प्रति अपने प्यार की घोषणा की है, ताकि दुनिया को उनके रिश्ते के बारे पता चल सके। बॉलीवुड में इस साल भी कई भव्य शादियां देखने को मिलेगी। लंबे समय से डेटिंग के बाद शादी एक रिश्ते पर हस्ताक्षर करने के लिए अंतिम सौदा होता है, इसलिए बहुत से लोग कुछ बॉलीवुड हस्तियों की शादी की उम्मीद कर रहे हैं। जब किसी सेलेब्स के शादी के बारे में अफवाह फैलती है तो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है। सेलेब्स द्वारा टॉक शो पर दिए गए कई बयान और शादी के बारे में अफवाहों के चलते आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड की कई फेमस सेलिब्रिटी इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। फिर भी यहां बॉलीवुड सेलेब्स की एक सूची है, जो 2020 में शादी करेंगे।

वरुण धवन और नताशा दलाल
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दिनों उनकी शादी को लेकर चर्चा हो रही है। इस जोड़ी की शादी की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से अप्रैल में शादी करने के लिए तैयार हैं। फिल्‍ममेकर करण जौहर के टीवी शो ‘काफी विद करण’ में वरुण धवन ने नताशा दलाल के साथ अपने रिलेशनशिप की बात कबूल की थी। वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा के साथ स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मनाया। वरुण धवन और नताशा दलाल बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों अकसर साथ में घूमते या पार्टी करते नजर आते हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
जब से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं, तभी से उनकी शादी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इश्क के चर्चे लंबे वक्त से चले आ रहे हैं। दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं। बीते दिनों उनकी शादी का एक कार्ड भी वायरल हुआ था। हालांकि बाद में पता चला कि वह कार्ड फर्जी था। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक लव बर्ड्स जल्द ही कश्मीर में शादी के बंधन में बंध सकती है। अभिनेत्री को 2017 में मेघना गुलजार की फिल्म ‘राजी’ की शूटिंग के दौरान घाटी से प्यार हो गया था। इस कारण आलिया और रणबीर की शादी कश्मीर में होगी। हालांकि दोनों ने अभी तक इस पर अपनी कोई टिप्पणी नहीं दी है। क्रिसमस के मौके पर आलिया को रणबीर उनकी मां नीतू कपूर और पिता ​ऋषि कपूर के साथ देखी गई थी। पहले भी आलिया भट्ट कपूर परिवार के साथ देखी गई है। बॉलिवुड में इस समय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सबसे चर्चित जोड़ी हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी लगातार सुर्खियों में है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया है। यहां तक कि अर्जुन को नए साल में मलाइका के साथ गोवा में देखा गया था। हाल में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। फोटो में मलाइका  अर्जुन कपूर को किस करती नजर आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें काफी सुर्खियों में है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। हालांकि शादी को लेकर कोई बात नहीं की है। अब दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बाते करने लगे हैं और कयास लगाए जा रहे हैं इस साल जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के 19 साल बाद बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने मई 2017 में तलाक ले लिया था।
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर
अभिनेता, गायक और निर्देशक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। एक साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इस साल फरवरी या मार्च में शादी कर सकते हैं। शिबानी की फरहान के बच्चों के साथ अच्छी दोस्ती है। दोनों की साथ में फोटो सामने आती रहती है। फरहान अख्तर से सात साल छोटी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अक्सर वेकेशन पर जाते रहते हैं। जल्द ही दोनों अपने रिलेशनशिप को नया आयाम देंगे। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अनुधा भबानी का वर्ष 2017 में तलाक हो गया था। दोनों ने 2000 में शादी की थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *