अहमदाबाद में 31वां अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव शुरू

0

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत की उपस्थिति में किया उद्घाटन  महोत्सव में 43 देशों के 153 और देश के 12 राज्यों के 115 पतंगबाज आए



अहमदाबाद, 07 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को यहां साबरमती रिवर फ्रंट पर 31वें अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2020 का उद्घाटन राज्यपाल आचार्य देवव्रत की उपस्थिति में रंगारंग समारोह में किया। पतंग महोत्सव में 43 देशों के 153 पतंगबाज भाग ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि ‘गुजरात नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा’। बाहरी लोग गुजरात आते हैं और उन्हें यहां का शानदार विकास दिखता है। मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने अपने भाषण में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूर दृष्टि के कारण गुजरात के पतंगोत्सव ने 600 मिलियन से अधिक का पतंग उद्योग बना दिया है। यहां 43 देशों के 153 पतंगबाजों के साथ-साथ 12 राज्यों के 115 पतंगबाज पतंग उत्सव मनाने आए हैं।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने संबोधन में कहा कि गुजरात ने वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ पतंगोत्सव  को एक अंतर्राष्ट्रीय उत्सव बना दिया है। पतंग उत्सव प्रकृति की उपासना को विकास की गति के साथ मनाता है। उद्घाटन के बाद विदेशी पतंग देखने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। राज्यपाल ने कहा कि मकर संक्रांति महोत्सव का वैज्ञानिक कारण यह भी है कि जैसे-जैसे सूर्य मकर राशि में भ्रमण करता है, वैसे-वैसे दिन लंबे और रात छोटी हो जाती है। इस तरह धरती और प्रकृति दोनों नव जीवन प्राप्त करते हैं।
उद्घाटन समारोह में हर देश के पतंगबाजों ने अपने-अपने देश के झंडे के साथ परेड में भाग लिया। आदित्य प्रताप वंदन ने भी अहमदाबाद स्थित भागवत विद्यापीठ के 200 ऋषि कुमारों ने भगवान सूर्य नारायण की पूजा की। अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस, बेल्जियम, ब्राजील, कंबोडिया, चिली, कोलंबिया, चीन, क्रोएशिया, कुराकाओ, डेनमार्क एस्टोनिया, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इजरायल, केन्या, इजरायल, केन्या, इजरायल, केन्या, इजरायल, केन्या के पतंगबाज शामिल हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *