तेलंगाना : आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज, टीडीपी के बड़े नेता नजरबंद

0

अमरावती और उसके आसपास के 40 गांवों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। गुंटूर में किसानों ने मर्चेला के विधायक रेड्डी की कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।



अमरावती (आंध्र प्रदेश), 07 जनवरी (हि.स.)। राज्य की राजधानी को अमरावती से विशाखापट्टनम स्थानांतरित करने के सरकार के प्रस्ताव के विरोध में सामाजिक संगठनों और किसानों का आंदोलन जारी है। राजधानी बदलने का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अमरावती और उसके आसपास के 40 गांवों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। गुंटूर में किसानों ने मर्चेला के विधायक रेड्डी की कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
मंगलवार को भी अमरावती और उसके आसपास के 40 गांवों के किसानों, महिलाओं और छात्रों के साथ सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच हिंसा होने की खबर है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिये कृष्णा ज़िले के मंदड़ा और गुंटूर ज़िले के चिन्नकक्कानि में लाठीचार्ज किया। मंगलवार को आंदोलनकारियों ने अमरावती राजधानी के निकट विजयवाड़ा-चेन्नई राजमार्ग जाम कर दिया। इस व्यस्त मार्ग पर दो-तीन घंटे तक आंदोलनकारियों का कब्जा रहने से दोनों ओर लगभग 10 किमी. से अधिक लंबी वाहनों की लाइन लग गयी। पुलिस ने रास्ता बंद करने वाले सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हेंं तेनाली गुंटूर के पुलिस थाना लाया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री सुरेश भी अमरावती के चिन्नकाकानी के निकट ट्रैफिक जाम में फंंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद विधायक को जाम से निकाला। इसके लिये पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ा। आंदोलन को देखते हुये पुलिस ने तेलुगू देशम पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता को हाउस अरेस्ट कर लिया है।
आंदोलनकारियाें ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह किसानोंं को अल्पाहार देने आये कार्यचरण समिति के सदस्यों को पुलिस के रोक कर अल्पाहार जब्त कर लिया। आंदोलन के दौरान कहीं स्थानों पर किसान और पुलिस के बीच झड़प हुई हैंं। कृष्णा व गुंटुर जिलों में तेलुगू देशम पार्टी के मुख्य नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने टीडीपी के पूर्व मंत्री नक्का आनंद बाबू, राजेंद्र प्रसाद और विजयवाड़ा के सांसद केसिनेनी  नानी और गुंटूर के सांसद जयदेव को हाउस अरेस्ट कर लिया है। इसके अलावा तेलुगू देशम पार्टी के नेता और चंद्रबाबू नायडू के सुपुत्र और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यदर्शी नारा लोकेश, पूर्व मंत्री कुल्लू रविंद्र, विधायक रामा नायडू को विजयवाड़ा के बेंज सर्किल के निकट पुलिस ने हिरासत में ले लेने की खबर है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
इससे पूर्व सुबह सचिवालय जाने के लिए निकले वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मचेर्ला विधायक राम कृष्णा रेड्डी के काफिले को गुंटूर में चिन्नकाकानी के पास किसानों ने रोक लिया और उनकी कार पर हमले कर दिया। बताया गया कि झड़प के दौरान मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने एक किसान को पीट दिया। इस पर आक्रोशित किसानों ने उनकी कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर मौके से हटाया तब विधायक रेड्डी वहां से अपनी ही कार से सुरक्षित निकल सके। समाचार लिखे जाने तक किसानों का आंदाेलन जारी था और आसपास की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब स्थिति काबू में है

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *