मुख्यमंत्री हेमंत ने दुमका विस सीट छोड़ी, बरहेट सीट से शपथ ग्रहण

0

तीन मंत्रियों आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता और डॉ. रामेश्वर उरांव को भी विधायक पद की शपथ दिलाई।



रांची, 06 जनवरी (हि.स.)। झारखंड के पांचवें विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर डॉ. स्टीफन मरांडी ने निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बरहेट विधानसभा सीट से विधायक पद की शपथ दिलाई गयी। तीन मंत्रियों आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता और डॉ. रामेश्वर उरांव को भी विधायक पद की शपथ दिलाई। इसके बाद शेष विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका सीट से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो सीटों दुमका विधानसभा क्षेत्र और बरहेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *