दिल्ली में विस चुनाव 8 फरवरी को, नतीजे 11 को आयेंगे

0

14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा, नामांकन 21 जनवरी तक होंगे



नई दिल्ली, 06 जनवरी (हि.स.)। चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली में विधानसभा चुनावों से जुड़े मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी। मतदान  8 फरवरी को होगा और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।
दिल्ली में निर्वाचन सदन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली में एक ही चरण में मतदान होगा। अधिसूचना 14 जनवरी को जारी होगी। नामांकन 21 जनवरी तक कर सकते हैं। नामांकन की जांच 22 जनवरी को होगी। 24 जनवरी तक नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 8 फरवरी तारीख को होगा। नतीज़े 11 फरवरी मार्च को आयेंगे।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में 1.46 करोड़ मतदाता हैं। दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं जिसमें से 12 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 269 स्थानों में 37760 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को खत्म हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *