इंडोनेशिया : बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 53, राहत शिविरों में हालात खराब

0

जकार्ता, 04 जनवरी (हि.स.)। इंडोनेशिया में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है, जबकि लाखों लोग अभी भी अपने घरों तक पहुंचने में असमर्थ हैं। कुल 1,70000 लोग रिफ्यूजी शिविरों में रह रहे हैं।

इंडोनेशिया की  आपदा एजेंसी ने शनिवार को जानकारी दी कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। साथ ही एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता आगस विबोवो ने बताया कि शनिवार संबंधित अधिकारी बेहद प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

शरणार्थियों से भरे इन शिविरों में बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हैं, जिनके सोने के लिए दिए गए मैट बेहद पतले हैं और खाने और पानी का व्यवस्था भी काफी खराब है। लोग बाढ़ के पानी से बर्तन धोने और नहाने-धोने करने को मजबूर हैं।

एक शरणार्थी ने बताया कि उन लोगों को साफ पानी की जरूरत है। हम पास के चर्च में जाते हैं लेकिन वहां भी उन्हें काफी कम समय दिया जाता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *