अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से भारतीय रुपया 24 पैसे गिरकर 71.62 प्रति डॉलर पहुंचा

0

नई दिल्ली, 03 जनवरी (हि.स.)। अमेरिका -ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल के दाम में तेजी से शुक्रवार को भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 71.62 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
भारत के मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की बगदाद में हत्या का आदेश देने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। जिससे  अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया गिरावट के साथ 71.56 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में गिरकर 71.62 रुपये पर आ गया। यह पिछले बंद से 24 पैसे गिरकर कारोबार कर रहा है।
गुरुवार को भारतीय रुपया 71.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय खनिज तेल बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का भाव आज 2.94 प्रतिशत बढ़कर 68.20 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। इसके अलावा , घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती गिरावट से भी रुपया पर दबाव रहा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *