गिरिराज सिंह शुक्रवार को पहुंचेंगे बेगूसराय, अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे

0

बेगूसराय, 28 मार्च (हि.स.)। एनडीए के बेगूसराय लोकसभा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का चुनावी अभियान शुरू हो गया है। गुरुवार को बेगूसराय भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता गिरिराज सिंह के पटना स्थित आवास पहुंचे तथा वहां चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। शुक्रवार को गिरिराज सिंह बेगूसराय आएंगे। जहां चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक के बाद चुनावी अभियान की शुरुआत की जाएगी।
भाजपा के मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि आज बड़ी संख्या में बेगूसराय के भाजपा कार्यकर्ता पटना में मिले हैं। विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है। आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार की जा रही है। पार्टी के लोकसभा प्रभारी डॉ. रामसागर सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार की ओर से किये गये जनकल्याणकारी कार्यों से जनता का विश्वास एनडीए सरकार में अटूट हुआ है। अब वक्त है कि हम उस विश्वास को पहले मत और उस मत को बहुमत में परिवर्तित करें। हम सबों को एकसाथ होकर जन-जन की सहभागिता से बेगूसराय में फिर से जीत दर्ज करानी है। कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी से फिर एनडीए का झंडा बुलंद करने में पूरे मनोयोग से लगना होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *