अंतरिक्ष महाशक्ति बनने वाला भारत चौथा देश बना: मोदी

0

भारत ने अंतरिक्ष में सेटलाइट को मिसाइल के माध्यम से मार गिराने की क्षमता हासिल की
नई दिल्ली, 27 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश के नाम संबोधन में बताया कि अपने भारत दुनिया में चौथा ऐसा देश बन गया है जो अंतरिक्ष में किसी भी सेटेलाइट को मार गिरा सकता है। अंतरिक्ष की दुनिया में भारत की ताकत बढ़ गई है। भारतीय वैज्ञानिकों ने आज तय समय पर अंतरिक्ष में एकता सेटेलाइट को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। हमारे इस ऑपरेशन से किसी संधि या समझौते का उल्लंघन नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति में सेटेलाइट किसी भी देश के तीसरी आंख की तरह काम करती है जिसे संचार व्यवस्था और दुश्मन पर नजर रखने में मदद मिलती है। युद्ध की स्थिति में अगर दुश्मन के साथ लाइट को अंतरिक्ष में ही मार गिराया जाए तो दुश्मन अंधा हो जाएगा। ऐसे में भारत की यह कामयाबी बड़ी है।
प्रधान मंत्री ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने आज सालों से चल रहे उस प्रयोग में कामयाबी हासिल की। इसके जरिए भारत दुनिया का ऐसा चौथा देश बन गया है जो अंतरिक्ष में दुश्मन के साथ लाइट को मार गिराने की काबिलियत रखता है। सेटेलाइट मार गिराए जाने के बाद दुश्मन का संचार तंत्र बर्बाद हो जाएगा। अंतरिक्ष में अपनी ताकत बढ़ाकर ऐसा करने वाला भारत दुनिया में अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बन गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *