लोकसभा चुनाव में होंगे सपा के 40 स्टार प्रचारक, सूची से मुलायम गायब

0

No

लखनऊ, 24 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल नहीं है।
वर्तमान में मुलायम सिंह सपा के संरक्षक हैं। यही नहीं सपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह के साथ-साथ उनकी दूसरी बहू अपर्णा यादव का भी नाम नहीं है। पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान कुल 40 स्टार प्रचारक मैदान में होंगे। इसमें अखिलेश यादव के अलावा उनकी पत्नी डिंपल यादव भी हैं। इसके अलावा पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव के साथ ही जया बच्चन और आजम खान का भी नाम सूची में शामिल है।
प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी भी इस स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री अहमद हसन, जावेद अली खान, तेज प्रताप यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल को भी इस सूची में जगह मिली है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने दो अन्य सीटों से अपने कैंडिडेट घोषित किए हैं। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से और आजम खान रामपुर सीट से चुनाव लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही एसपी ने अपने कोटे की 37 में से 19 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *