शिवसेना ने घोषित किया 21 उम्मीदवारों की सूची जारी

0

मुंबई 22 मार्च (हि िवसेना की ओर से शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई में 21 उम्मीदवारों की सूंची जारी की गई। इस सूची में वर्तमान सांसदों को फिर से मौका दिया गया है। उद्योगमंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा व शिवसेना दोनों दलों के कार्यकर्ता एकसाथ मिलकर महाराष्ट्र की सभी सीटों को जीतने का प्रयास करेंगे।
सुभाष देसाई ने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई से अरविंद सावंत, दक्षिण मध्य मुंबई से राहुल शेवाले, उत्तर पश्चिम मुंबई से गजानन कीर्तिकर, ठाणे से राजन विचारे, कल्याण से श्रीकांत शिंदे, हातकलंगणे से धैर्यशील माने, कोल्हापुर से संजय मंडलिक, नासिक से हेमंत गोडसे, शिर्डी से सदाशिव लोखंडे, शिरुर से शिवाजी आडलराव पाटील, संभाजीनगर से चंद्रकांत खैरे, बुलढ़ाणा से प्रतापराव जाधव, रामटेक से कृपाल तुमाणे, अमरावती से आनंदराव अडसूल, परभणि से संजय जाधव , मावल से श्रीरंग बारणे, धाराशिव से ओमराजे निंबालकर, हिंगोली से हेमंत पाटील , यवतमाल से भावना गवली, रायगढ़ से अनंत गीते व सिंधूदूर्ग-रत्नागिरी से विनायक राऊत को उम्मीदवारी दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *