छत्तीसगढ़: भाजपा ने 5 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की

0

रायपुर, 21 मार्च (हि. स.)।छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 5 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है, जिसमें 2 महिलाओं को जगह दी गई है। बस्तर से बैदूराम कश्यप को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। रायगढ़ से गोमती साय प्रत्याशी चुनी गई हैं। रायगढ़ से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय पूर्व में फरसाबहार मंडल अध्यक्ष जनपद की सदस्य तथा जिला पंचायत जशपुर की सदस्य व जिला पंचायत अध्य्क्ष हैंl कांकेर से मोहन मंडावी, सरगुजा से रेणुका सिंह तथा जांजगीर- चांपा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी ने अविभाजित सारंगढ़ लोकसभा सीट के सांसद गुहाराम अजगळे को प्रत्याशी बनाया है।
बांकी 6 सीटों के लिए 23 मार्च को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद नामो की घोषणा होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *