भाजपा ने पूर्वोत्तर की 12 लोस सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

0

गुवाहाटी, 21 मार्च (हि.स.)। लंबे इंतजार के बाद होली के दिन केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने गुरुवार की शाम को राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 08 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जबकि अरुणाचर प्रदेश की दो सीट तथा त्रिपुरा की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। ज्ञात हो कि पूर्वोत्तर की 24 सीटों में से 12 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि असम की आठ सीटों में से करीमगंज (एससी) सीट से कृपानाथ मल्लाह, सिलचर से डॉ राजदीप रॉय, डिस्ट्रिक्ट ऑटोनॉमस (एसटी) से हरेनसिंह बे, गुवाहाटी से क्वीन ओझा, मंगलदै से दिलीप सैकिया, जोरहाट से तपन गोगोई, डिब्रूगढ़ से रामेश्वर तेली, लखीमपुर से प्रदान बरुवा चुनाव लड़ेंगे। असम की गुवाहाटी, जोरहाट, मंगलदै और जोरहाट सीट पर भाजपा ने अपने वर्तमान सांसदों को बदल दिया है। जबकि डिब्रूगढ़ व लखीमपुर सीट पर पार्टी ने पुराने उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। घोषित उम्मीदवारों में तपन गोगोई असम सरकार के मंत्री हैं, जबकि दिलीप सैकिया असम प्रदेश भाजपा के महासचिव हैं।

अरुणाचल प्रदेश की दो सीट अरुणाचल वेस्ट से प्रदेश अध्यक्ष तापीर गाव और अरुणाचल ईस्ट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजीजू को उम्मीदवार बनाया है। ज्ञात हो कि पार्टी ने एक पुनः किरण रिजीजू पर अपना भरोसा जताया है।

इसी तरह त्रिपुरा वेस्ट सीट से रेबोती कुमार त्रिपुरा और त्रिपुरा ईस्ट (एसटी) सीट से प्रतीमा भौमिक को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *