मैं इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लडूंगा – कलराज मिश्र

0

No

लखनऊ, 21मार्च(हि.स.)। देवरिया से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) से सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को ट्विट कर कहा कि विभिन्न प्रदेशों में चुनावी कार्यक्रम तय होने के कारण ‘मैं इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लडूंगा। वे चुनाव न लड़ने के पीछे अन्य प्रदेशों में चुनावी व्यस्तता को वजह बताया है। कहा कि नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए सदैव की तरह अपना पूर्ण योगदान देता रहूंगा।
इससे पहले ही भाजपा के कई नेताओं ने 2019 में चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। इनमें केंद्रीय पेयजल-स्वच्छता मंत्री और झांसी से सांसद उमा भारती, विदिशा (मध्यप्रदेश) से सांसद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अब देवरिया से सांसद कलराज मिश्र का नाम जुड़ गया है।
गौरतलब है कि कलराज मिश्र 2014 के लोकसभा चुनाव में देवरिया से सांसद बने थे। उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली, वो केंद्रीय मंत्री बनाए गए लेकिन, 2017 में उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। क्योंकि उनकी उम्र 75 साल से ज्यादा हो गई थी। देवरिया में आपातकाल के दौरान मिश्र का लंबा समय बीता था। इस दौरान वो जेल भी गए थे।
गाजीपुर जिले के सैदपुर के मलिकपुर गांव में कलराज मिश्र का जन्म एक जुलाई 1941 को हुआ, जबकि कलराज मिश्र के पूर्वज जिले के पयासी गांव के मूल निवासी हैं। 1963 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में उन्होंने गोरखपुर से राजनीतिक जीवन शुरू किया।
कलराज मिश्र 1978, 2001 और 2006 में राज्यसभा से सांसद रह चुके हैं। 2012 में वे लखनऊ विधानसभा सीट से विधायक भी चुने गए थे। 2014 में देवरिया से सांसद चुने गए। वे अपने ​ट्विट में होली पर देशवासियों व प्रदेशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं भी दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *