लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया का बड़ा योगदान : नायडू

0

No

नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मीडिया को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए जनता तक निष्पक्ष खबरों को पहुंचाने की अपील की है। साथ ही, नेताओं के चुनावी वादों को याद दिलाने की बात पर भी जोर दिया ताकि जनता को अपना नेता चुनने में किसी प्रकार की दिक्कत महसूस नहीं करनी पड़े।
नायडू ने बुधवार को भारतीय जनसंचार संस्थान में ‘अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक व्याख्यान’ को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया पर आज भी लोगों का पूरा भरोसा है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में वह एक बड़ी भूमिका निभाती है। ऐसे में उसकी यह जिम्मेदारी बनती है कि जनता तक निष्पक्ष खबरों को पहुंचाए।
अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया को उन नेताओं के लोकलुभावन चुनावी वादों को याद दिलाना चाहिए जो चुनाव जीतने के बाद भूल जाते हैं। नायडू ने कहा कि मीडिया को चाहिए कि वे नेताओं द्वारा किए गए कार्यों और संसद व विधानसभाओं में बहस के दौरान उनकी भागीदारी की जानकारी जनता तक पहुंचाए और उनके कार्यों पर नजर रखे ताकि मतदाताओं को अपना नेता चुनने में आसानी हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *