महागठबंधन 22 मार्च को करेगी सीट बंटवारे का ऐलान

0

नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन के घटक दलों के बीच चल रही खींचतान के बीच लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा है कि 22 मार्च को सीटं बंटवारे का ऐलान किया जाएगा।
लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव ने यहां बुधवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन की सीटों के बंटवारे को लेकर 22 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा। यादव ने कहा कि यह प्रेस वार्ता पटना में आयोजित की जाएगी। इस दौरान सीट बंटवारे का ऐलान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल है। इस महागठबंधन में कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, विकासशील इंसान पार्टी शामिल आदि भी शामिल हैं। लेकिन राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर कुछ विवाद था। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *