मुंबई, 20 मार्च (हि स)। आगामी 5 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बनी फिल्म दर्शकों तक पंहुचने के लिए तैयार है। इस फिल्म के किरदारों में एक संत के किरदार की चर्चा हो रही है, जिसके बारे में कहा जाता है कि मोदी की जिंदगी की दशा और दिशा बदलने में इस संत का बड़ा योगदान था। दिलचस्प बात ये है कि इस संत का किरदार सुरेश ओबेराय ने निभाया है, जो इस फिल्म के निर्माताओं में से एक हैं। सुरेश ओबेराय भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रह चुके हैं और उनके बेटे विवेक ने इस फिल्म में मोदी की भूमिका को निभाया है। कहा जा रहा है कि पहली बार पिता-पुत्र फिल्मी परदे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म की अन्य प्रमुख भूमिकाओं में मनोज जोशी हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का रोल निभाया है। जसोदा बेन का रोल बरखा सिंह बिष्ट ने निभाया है, जबकि मोदी की मां जी हीरा बेन के रोल में जरीना वहाब हैं। प्रशांत नारायणन, बोमन ईरानी, अंजन श्रीवास्तव, राजेंद्र गुप्ता भी फिल्म में नजर आएंगे। ओमांग कुमार ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *