गुजरात: रूपाणी मंत्रिमंडल का विस्तार, जवाहर चावड़ा, योगेश पटेल और धर्मेंद्र सिंह को लाल बत्ती

0

अहमदाबाद/गांधीनगर, 09 मार्च (हि.स)। गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया | एक दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जवाहर चावड़ा कैबिनेट मंत्री तथा योगेश पटेल और धर्मेंद्र सिंह जडेजा राज्यमंत्री बनाये गये हैं।

यहां राजभवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह में आज तीनों मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की| जवाहर चावड़ा (माणावदर) ने कैबिनेट मंत्री तथा योगेश पटेल (बरोडा) और धर्मेंद्र सिंह जडेजा (जामनगर) ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली|

शपथ ग्रहण के बाद उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं | नितिन पटेल ने कहा कि किस मंत्री को कौन सा विभाग सौंपा जाएगा, यह मुख्यमंत्री के अधिकार में आता है, इसलिए यह बाद में सार्वजनिक किया जाएगा। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *