अमेरिकी नागरिकों को यूरोपीय देशों में जाने के लिए पंजीकरण होगा अनिवार्य

0

लॉस-एंजेल्स, 09 मार्च (हि.स.) । अमेरिकी नागरिकों को यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए एक जनवरी 2021 से वीजा नहीं, ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से एक अधिकृत पत्र लेना अनिवार्य होगा। यह अधिकृत पत्र तीन वर्षों के लिए जारी होगा।
ब्रिटेन के यूरोपीय समुदाय से बाहर निकलने से पहले अमेरिकी नागरिकों अथवा यूरोपीय समुदाय के 28 देशों के नागरिकों को इस तरह के अधिपत्र की अभी तक कोई जरूरत नहीं थी और सीधे एयरपोर्ट पर पहुंचने पर प्रवेश मिल जाता था। इसके लिए अमेरिकी नागरिक यूरोपीय समुदाय के किसी भी देश में जाने के लिए 90 दिनों तक शेनजेन क्षेत्रीय देशों के पर्यटन पर आ-जा सकते थे।
यूरोपीय समुदाय की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अमेरिकी नागरिकों को यूरोपीय देशों के भ्रमण के लिए आने से पहले निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अपने क्रेडिट कार्ड अकाउंट, ई-मेल और पासपोर्ट की जानकारी देना अनिवार्य होगा। यह कदम पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *