भाग रहे आतंकी अब निर्दोष नागरिकों को बना रहे निशाना: डॉ जितेन्द्र सिंह

0

नई दिल्ली, 07 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई के कारण आतंकी भागने को मजबूर हो गए हैं, इसलिए वे निर्दोष लोगों, नागरिक इलाकों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बना रहे हैं।
डॉ सिंह ने जम्मू में एक बस स्टैंड पर हुए बम विस्फोट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इससे अधिक निंदनीय और अमानवीय काम और कुछ नहीं हो सकता। हर नागरिक को पूरी तरह सजग रहना होगा। डॉ सिंह को जम्मू कश्मीर के हीरा नगर में सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) बिनीपुल के उद्घाटन के लिए जाना था, जिस कार्यक्रम को बम विस्फोट की घटना के बाद रद्द कर दिया गया। बाद में उन्होंने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पुल का उद्धाटन किया।
रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि इस घटना के बारे में स्थानीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही सुरक्षा बलों को सभी आवश्यक कदम उठाने की छूट दे चुकी है।
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भी विस्फोट की निंदा करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *