पाकिस्तान में निजी चैनलों पर भारतीय फिल्में, टीवी शो दिखाने पर लगी पाबंदी

0

नई दिल्ली/इस्लामाबाद  (हि.स.)।पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने निजी टीवी चैनलों के भारतीय फिल्में और टीवी शो प्रसारित करने पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया।
पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ी तल्खियों के बीच यह आदेश जारी किया गया। न्यायमूर्ति गुलजार अहमद की अध्यक्षता वाली शीर्ष न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण से जुड़े मामले की सुनवाई की।
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों का प्रसारण करने से निजी टीवी चैनलों को रोक दिया है। बहरहाल, इस मामले की सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि हफ्ते भर पहले ही पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने कहा था कि पाकिस्तान फिल्म एग्जिबिटर्श असोसिएशन बालाकोट में किए गए भारतीय वायुसेना के हमले के बाद भारतीय फिल्मों का बहिष्कार करेगा। हुसैन ने यह भी कहा कि उन्होंने पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण को ‘मेड इन इंडिया’ विज्ञापनों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *