‘भगवान महावीर अहिंसा’ पुरस्कार से सम्मानित होंगे विंग कमांडर अभिनंदन

0

नई दिल्ली, 03 मार्च (हि.स.)। भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासिमित द्वारा शुरू किए गए ‘भगवान महावीर अहिंसा’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पाने वाले अभिनंदन पहले व्यक्ति होंगे। यह जानकारी रविवार को महाराष्ट्र इकाई के संयोजक पारस लोहाडे ने दी।
लोहडे ने बताया कि अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासिमित संगठन के अध्यक्ष मणींद्र जैंन ने नई दिल्ली में विंग कमांडर अभिनंदन को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है। इस पुरस्कार के तहत 2.51 लाख रुपये नकद, एक स्मृति चिन्ह और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। 17 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर वर्तमान को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को मिग-21(लाड़ाकू विमान) के विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायु सेना के एफ-16 विमान को मार गिराया था। इसके बाद मिग के दुर्घटनाग्रस्त होने से अभिनंदन सुरक्षित विमान से बाहर निकल गए थे, जिसके तुरंत बाद उन्हें पाकिस्तान सेना ने पकड़ लिया था लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच पाकिस्तान को उन्हें छोड़ना पड़ा। एक मार्च को अभिनंदन स्वदेश लौट आए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *