प्यासा रह जाएगा पाकिस्तान, अपने हिस्से का पानी रोकेगा भारत

0

नई दिल्ली, 21 फरवरी (हि.स.)। भारत सरकार ने भारत से उद्गमित होकर पाकिस्तान जाने वाली नदियों का अपने हिस्से का पानी रोकने का फैसला किया है। अभी तक भारतीय हिस्से का बड़ा भाग पाकिस्तान में बहकर चला जाता रहा है। लेकिन अब केंद्र सरकार ने भारतीय नदियों का पानी रोककर अपने हिस्से के पानी को भारत-पाक सीमा से सटे भारतीय राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, पंजाब आदि में भेजने का फैसला किया है। इसके तहत रावी नदी पर शाहपुर-कांडी में एक बांध का निर्माण शुरू किया जा चुका है।
केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के मुताबिक भारत अब रावी, झेलम, चेनाब जैसी तमाम भारत से निकलकर पाकिस्तान में बहने वाली नदियों में अपने हिस्से का पानी रोकेगा। ये पानी भारतीय किसानों के लिए उपलब्ध होगा। रावी नदी के पानी को रावी-व्यास लिंक में डायवर्ट किया जाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान जाने वाले भारत के हिस्से के पानी को अब दूसरी भारतीय नदियों के बेसिन में स्थानांतरित किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *