आलोचना के माध्यम से नामवर सिंह ने हिन्दी साहित्य को नई दिशा दीः प्रधानमंत्री

0

 नई दिल्ली, 20 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात साहित्यकार व आलोचक नामवर सिंह को हिन्दी साहित्य का शिखर पुरूष बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर जारी शोक संदेश में कहा कि नामवर सिंह ने आलोचना के माध्यम से हिन्दी साहित्य को एक नई दिशा दी। ‘दूसरी परंपरा की खोज’ करने वाले नामवर जी का जाना साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिजनों को संबल प्रदान करे।
उल्लेखनीय है कि नामवर सिंह का मंगलवार को देर रात दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में निधन हो गया था| वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था| वहां उनका इलाज चल रहा था। नामवर सिंह को अपने कमरे में अचानक गिर जाने के कारण ब्रेन हेमरेज हो गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *