भाजपा किसान मोर्चा अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर

0

गोरखपुर, 19 फरवरी (हि.स.)। भाजपा के किसान मोर्चा अधिवेशन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद ही पार्टी के साथ प्रशासनिक अमला भी सतर्क है। अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की वजह से यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिवेशन का उद्घाटन 23 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री पूर्वांचल को परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं।
भाजपा के किसान मोर्चा का 23 व 24 फरवरी को दो दिवसीय अधिवेशन होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 24 फरवरी को शामिल होने की संभावना है। पीएम के दौरे को लेकर फर्टिलाइजर मैदान में भाजपा तैयारियों में जुट गई है। मंच और कार्यकर्ताओं के साथ आमजन के लिए सभास्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
इधर, 17 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरा कर यहां सारी जानकारियां लीं थीं। इसके बाद से प्रशासनिक अमला भी सतर्क है। भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा के उपाय किए जाने लगे हैं। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सफाई की व्यवस्था की जा रही है। रैली में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्था कराई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *