कोहरे के कारण देरी से दिल्ली पहुंचेंगी 16 ट्रेनें

0

नई दिल्ली, 07 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण गुरुवार को 16 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से सात घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12801 पुरी- नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। रेलगाड़ी संख्या 12427 रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 14217 प्रयाग -चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 3:30 घंटे की देरी से चल रही है।
रेलवे के अनुसार 12397 गया -नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12381 हावड़ा -नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला और रेलगाड़ी संख्या 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे के विलंब से चल रही हैं।
इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो, रेलगाड़ी संख्या 22181 जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलगाड़ी संख्या 12553 बरौनी -नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12189 जबलपुर -निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 22419 गाजीपुर -आनंद विहार सुहेलदेव एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 14015 रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *