निमाड़ उत्सव: पर्यटन और संस्कृति का अद्भुत संगम

0

No

खरगौन, 05 फरवरी (हि.स.)। खरगौन जिले के महेश्वर में नर्मदा तट पर प्रदेश की आयुष, चिकित्सा शिक्षा और संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर सोमवार को देर शाम निमाड़ उत्सव के रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ किया। यहां हजारों की संख्या में मौजूद नागरिकों के मन में हर्षोल्लास और उमंग की लहर जाग उठी। इस ऐतिहासिक उत्सव का शुभारंभ करते हुए संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने 1994 में जिन परिस्थितियों और उद्देश्यों के साथ शुभारंभ किया था, उसके बारे में बताया।
मंत्री डॉ. साधौ ने कहा कि पर्यटन और संस्कृति का अद्भुत संगम आज महेश्वर के नर्मदा तट पर 25 वर्ष पूरे कर रहा है। महेश्वर के इसी तट पर देश प्रदेश की संस्कृतियों को प्रस्तुत करने और झलक दिखाने का उत्सव ही निमाड़ उत्सव है। अब तक इस उत्सव में पाष्र्व गायक अनुराधा पौड़वाल, हेमा मालिनी, तीजनबाई, वैजयंति माला और साबरी ब्रदर्स जैसे दिग्गजों ने देश की संस्कृति से रूबरू कराने का सौभाग्य महेश्वर को मिला है। सोमवतीय अमावस्या पर सफलता का नया आयाम आज से पुन: शुरू हो रहा है।
उत्सव के रजत वर्ष के शुभारंभ अवसर पर खरगोन विधायक रवि जोशी, भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी, कलेक्टर गोपालचंद्र डाड, पुलिस अधीक्षक सुनिल पांडेय, संस्कृति विभाग के निदेशक अनिल कुमार, जिला पंचायत सीईओ सतीश कुमार, नगर परिषद महेश्वर की सीएमओ आशा भंडारी, संस्कृति विभाग के क्यूरेटर अशोक मिश्रा उपस्थित रहे।
नर्मदाष्टक पाठ में अध्यात्म से सरोबार हुए नर्मदा
उत्सव से पूर्व संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने मां अहिल्या घाट के तट पर मां नर्मदा का नर्मदाष्टक पाठ से पूजन-अर्चन किया। वैदिक मंत्रोच्चार जल, अग्नि और शंखनाद से पूरा नर्मदा तट अध्यात्म से सरोबार हुआ। यहां उपस्थित हजारों नागरिकों ने मां नर्मदा का पाठ करते हुए शीष नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मां नर्मदा जी की महाआरती में हजारों की संख्या में मौजूद नागरिक शामिल होकर हर-हर नर्मदे के जय श्लोकों से पूरा माहौल नर्मदामय हो गया। इससे पूर्व दोपहर में मां नर्मदा के नाविक दलों द्वारा आकर्षक नौका सज्जा की गई। नौका सज्जा देखकर स्नान करने वाले श्रृद्धालु व नागरिक यह नजारा देखकर दंग रह गए। नौका सज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं को निमाड़ उत्सव के समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *