कोहरे के कारण देरी से दिल्ली पहुंचेंगी 27 ट्रेनें

0

नई दिल्ली, 04 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण सोमवार को 27 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी- आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12801 पुरी- नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14055 डिब्रूगढ़ दिल्ली ब्रह्मपुत्र, रेलगाड़ी संख्या 12381 हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12397 गया- नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 12367 भागलपुर -आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14217 प्रयाग- चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस और 12427 रेवा- आनंद विहार रेवा एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 15025 मऊ-आनंद विहार साढ़े चार घंटे, रेल गाड़ी संख्या 12561 जयनगर -नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 11057 मुंबई -अमृतसर एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 13413 मालदा- दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12565 दरभंगा- नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति, रेलगाड़ी संख्या 12451 कानपुर -नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 15553 बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12417 इलाहाबाद-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12225 आजमगढ़ दिल्ली कैफियत, रेलगाड़ी संख्या 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी, रेलगाड़ी संख्या 12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति, रेलगाड़ी संख्या 12581 मडुवाडीह- नई दिल्ली, रेलगाड़ी संख्या 20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14257 वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 14205 फैजाबाद-दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 14723 कानपुर-भिवानी कालिंदी, रेलगाड़ी संख्या 12275 इलाहाबाद-नई दिल्ली दुरंतो और रेलगाड़ी संख्या 12559 मडुवाडीह- नई दिल्ली शिव गंगा एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *