कोहरे के कारण देरी से दिल्ली पहुंचेंगी 17 ट्रेनें
नई दिल्ली, 03 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण रविवार को 17 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेल गाड़ी संख्या 14007 रक्सौल- आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस और रेल गाड़ी संख्या 14257 वाराणसी -नई दिल्ली काशी विश्वनाथ 6 घंटे की देरी से चल रही हैं। रेल गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी- आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, रेल गाड़ी संख्या 12801 पुरी- नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, रेल गाड़ी संख्या 12397 गया- नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस और रेल गाड़ी संख्या 14055 डिब्रूगढ़ दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 5 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेल गाड़ी संख्या 14217 प्रयाग -चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस, रेल गाड़ी संख्या 12303 हावड़ा-नई दिल्ली विक्रमशिला, रेल गाड़ी संख्या 12367 भागलपुर- आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस और रेल गाड़ी संख्या 19031 अहमदाबाद- हरिद्वार योगा एक्सप्रेस 4 घंटे और रेल गाड़ी संख्या 11057 मुंबई- अमृतसर एक्सप्रेस 4:30 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेल गाड़ी संख्या 12225 आजमगढ़ -दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस 3:30 घंटे, रेल गाड़ी संख्या 22405 भागलपुर -आनंद विहार गरीब रथ, रेल गाड़ी संख्या 20801 इस्लामपुर -नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, रेल गाड़ी संख्या 12561 जयनगर- नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेल गाड़ी संख्या 12427 रेवा- आनंद विहार रेवा एक्सप्रेस और रेल गाड़ी संख्या 12565 दरभंगा -नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति ढाई घंटे की देरी से चल रही हैं।