कोहरे के कारण देरी से दिल्ली पहुंचेंगी 13 ट्रेनें

0

नई दिल्ली, 02 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण शनिवार को 13 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से चार घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 14017 रक्सौल- आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 5 घंटे और रेलगाड़ी संख्या 12303 हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस 3:30 घंटे , रेलगाड़ी संख्या 12397 गया- नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 14257 वाराणसी नई दिल्ली- काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 12801 पुरी- नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 11057 मुंबई- अमृतसर एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 14207 प्रतापगढ़- दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही हैं जबकि रेलगाड़ी संख्या 13429 मालदा -आनंद विहार एक्सप्रेस, 19031 अहमदाबाद -हरिद्वार योगा एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12561 जयनगर- नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 20801 इस्लामपुर -नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस और रेल गाड़ी संख्या 12367 भागलपुर- आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *