अमेरिका में 600 भारतीय छात्र गिरफ्तार

0

वाशिंगटन, 01 फरवरी (हि.स.)। अमेरिका में आव्रजन नियमों का उल्लंघन करने और अवैध तरीके से विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के आरोप में करीब छह सौ भारतीय छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में पिछले कुछ समय से छात्र वीजा का गलत प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत इन सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकन तेलुगू एसोसिएशन ने भी अपने फेसबुक पेज पर इसकी पुष्टि की है और कहा है कि गलत वीजा के कारण कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय समाचार चैनल फॉक्स न्यूज ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा कि अमेरिका में फर्जी वीजा पर रह रहे छात्रों को पकड़ने के लिए फार्मिगंटन नाम की एक फर्जी यूनिवर्सिटी बनाई गई। इसके बाद जिन लोगों ने यहां दाखिला के लिए आए उनके वीजा की सही तरीके से जांच की गई। इसी दौरान सैकड़ों की संख्या में फर्जी वीजा पर रह रहे छात्र पकड़े गए। इन छह सौ से ज्यादा छात्रों को उचित दस्तावेजों के बिना रहने में मदद करने के लिए आठ लोगों को भी पकड़ा गया है।

रिपोर्ट 600 छात्रों ने इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। लेकिन कुछ छात्रों को चेतावनी भी दी गई थी. सभी 600 छात्रों को प्रत्‍यर्पण सूची में रखा गया है. वहीं, इनमें से कुछ को जेल की सजा का सामना भी करना पड़ेगा।

हालांकि, अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क विभाग ने इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है कि कितने भारतीय छात्रों को गिरफ्तार किया गया है या फिर हिरासत में लिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *