कोहरे के कारण 6 घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी 16 ट्रेनें

0

नई दिल्ली, 28 जनवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण सोमवार को 16 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से 6 घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ से पुरानी दिल्ली आने वाली रेलगाड़ी संख्या 14055 ब्रह्मपुत्र मेल और रेल गाड़ी संख्या 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 13413 मालदा-पुरानी दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 15210 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 12397 गया से नई दिल्ली आने वाली महाबोधि एक्सप्रेस, रेल गाड़ी संख्या 12203 सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ 3:30 घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। इसके अलावा 12427 रेवा-आनंद विहार रेवा एक्सप्रेस और रेल गाड़ी संख्या 15025 मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।
इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12559 मडुआडीह-नई दिल्ली शिव गंगा एक्सप्रेस और रेल गाड़ी संख्या 14257 वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ ढाई घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी।
रेलवे के अनुसार गरीब रथ सहित पांच ट्रेन दो घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इसमें रेल गाड़ी संख्या 12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति, रेल गाड़ी संख्या 12561 जयनगर -नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, रेल गाड़ी संख्या 22409 गया-आनंद विहार गरीब रथ, रेल गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर- निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस और रेल गाड़ी संख्या 12439 मानिकपुर निजामुद्दीन उत्तर सप्त क्रांति एक्सप्रेस शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *