ब्राजील में बांध ढहा, 15 की मौत, 150 लोग लापता

0

रियो डे जेनेरियो, 26 जनवरी (हि.स.)| ब्राजील के दक्षिण पूर्व में एक निजी लोह-भस्म खान के ऊपर बना बांध शुक्रवार की दोपहर अकस्मात ढह गया जिससे दर्जनों कामगार हताहत हो गए हैं। अधिकृत जानकारी के अनुसार दोपहर तक 15 लोगों के मरने की सूचना थी, जबकि 150 लोग लापता हैं। यह दुर्घटना ब्राजील के स्थानीय समय के अनुसार दोपहर उस समय हुई, जब खान कर्मी अपने रेस्तरां में भोजन कर रहे थे। बांध ढहने के साथ रेस्तरां भी ढह गया और चारों ओर कीचड़ ही कीचड़ फैल गया। यह घटना मिनास गिरासिस राज्य के बरूमादिनो में हुई, जहाँ एक निजी कंपनी ‘वाले’ की ओर से बांध बनाए गए हैं। इसी तरह की घटना चार साल पहले हुई थी, जब 19 लोग मारे गए थे। इस दुर्घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू हो गए हैं। हेलीकाप्टर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। राष्ट्रपति जेड बोलसोनारो ने राहत कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं| वह शनिवार को घटनास्थल का दौरा करने जाएंगे। इस बीच पर्यावरण और ऊर्जा मंत्री घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। ब्राजील में लोह भस्म की खानों पर बांध बनाने वाली निजी कंपनी ‘वाले’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दावा किया है कि गत सितंबर में जर्मनी के एक कंस्ट्रक्शन टीम ने बांध का निरीक्षण किया था और सब कुछ ठीक होने का दावा किया था। उधर बरूमाडिनो के मेयर अविमार डिमेलो ने कहा है कि दोपहर घटना के बाद 15 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं| बांध के चारों ओर कीचड़ फैल गया है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *