गुरुग्राम के उल्लावास में चार मंजिला इमारत गिरी, 8 लोग दबे

0

No

 गुरुग्राम, 24 जनवरी (हि.स.)। गुरुग्राम के गांव उल्लावास में गुरुवार तड़के 5 बजे चार मंजिला बिल्डिंग भराभरा कर गिर गई। इमारत ढहने से 8 लोग दब गए। लोगों को मलबे से निकालने के लिए एनडीआरएफ की तीन टीमें मौके पर पहुंच गई। राहत अभियान में बुल्डोजर की भी सहायता ली जा रही है। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग दयाराम नाम के आदमी है। बुधवार की शाम बिल्डिंग की चौथी मंजिला पर लैंटर डाला गया था उसके बाद ही यह हादसा हुआ है।
गुरुग्राम के गांव उल्लावास में गुरुवार तड़के 5 बजे चार मंजिला इमारत गिर गयी। बताया जा रहा है कि करीब आठ लोग मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को निकलने के लिए रेस्क्यू चल रहा है। इमारत गिरने से जोर की आवाज हुई और लोगों में हड़कंप मच गया। पड़ोस के लोग बाहर आकर देखे तो उनके होश उड़ गए। चार मंजिला इमारत धराशाही हो गई थी। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। बिल्डिंग में बुधवार को चौथी मंजिल पर लैंटर डाला गया था| उसके बाद यह हादसा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *