महिलाओं और मोदी सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोपित भोपाल से गिरफ्तार

0

नई दिल्ली, 23 जनवरी (हि.स.)। महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने तथा मोदी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने वाले एक शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान अभिषेक मिश्रा के रूप में की गिसके खिलाफ एक शख्स (नाम गोपनीय रखा गया है) ने शिकायत देते हुए भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ महिलाओं के लिए अभद्र ट्वीट करने, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। अभिषेक ने जहां खुद को आरटीआई एक्टिविस्ट बताया है वहीं उसकी प्रोफाइल में कांग्रेस के समर्थन में कई ट्वीट लिखे गए हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक मिश्रा का ट्विटर पर वेरि‌फाइड अकाउंट है, जबकि करीब 64 हजार उसके ट्विटर पर फॉलोवर हैं। इसके अलावा शिकायत में अभिषेक मिश्रा के ही एक दूसरे अकाउंट का जिक्र किया गया था, जिसके जरिए फर्जी खबरें प्रसारित की जा रही थी। वायरल इन इंडिया नाम के पोस्ट पर कई ऐसे झूठ को खबर बनाकर प्रसारित किया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायत में कई ट्वीट के लिंक और फोटो भी लगाए गए थे। पुलिस को सूचना मिलने के बाद अभिषेक की लोकेशन ट्रेस की गई थी, जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपित ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जिस पोस्ट को सबसे ऊपर पिन किया है, उसमें लिखा है कि मैं भाजपा के खिलाफ इसलिए पोस्ट डालता हूँ, क्योंकि आने वाली पीढ़ी के बच्चे मुझसे ये न कहें कि जब देश लुट रहा था तब आप क्या कर रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *