असम-त्रिपुरा की सीमाई क्षेत्र से 30 रोहिंग्या नागरिक गिरफ्तार

0

No

करीमगंज(असम), 22 जनवरी (हि.स.)। जिले के असम-त्रिपुरा सीमावर्ती क्षेत्र के चुराईबाड़ी थानांतर्गत इलाके से सोमवार रात को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाते हुए बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ किए 30 रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सभी रोहिंग्याई भारत में घुसपैठ करने के लिए त्रिपुरा के सीमावर्ती इलाके में गत शुक्रवार को बांग्लादेश में सीमा सुरक्षा बल ने उन्हें देखा था।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त बढ़ाए जाने के बावजूद भारत में घुसपैठ करने में रोहिंग्या सफल रहे। त्रिपुरा से एक नाइट सुपर बस(एएस-25सीसी-8685) में सवार होकर 30 रोहिंग्या असम तक पहुंचने में सफल रहे। असम में घुसपैठ करते समय चुराईबाड़ी थाने की पुलिस ने बीती रााशी अभियान चलाते हुए असम-त्रिपुरा के सीमावर्ती इलाके से 30 रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए रोहिंग्या में 9 महिला, 9 पुरुष व 11 बच्चे शामिल हैं। ये सभी अगरतला से गुवाहाटी की ओर नाइट सुपर बस से रवाना हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर चुराइबाड़ी थाने में गिरफ्तार सभी संदिग्ध रोहिंग्या नागरिकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *