पीएनबी घोटालाः फरार मेहुल चोकसी ने छोड़ी भारतीय नागरिकता

0

नई दिल्ली (हि.स.)। लगभग 13,500 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी है। मेहुल के इस कदम से भारतीय जांच एजेंसियों को चौकसी के प्रत्यर्पण मामले में बड़ा झटका लगा है।
जानकारी के मुताबिक मेहुल ने भारतीय अधिकारियों को अपना सौंप दिया है। भारतीय नागरिकता छोड़ने की एवज में मेहुल चौकसी ने 177 डॉलर की राशि भी चुकाई है। इस बीच मेहुल चौकसी मामले में कल कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। फिलहाल वह एंटिगुआ बार्बाडोस में रह रहा है। मेहुल ने अपना पासपोर्ट एंटिगुआ बार्बाडोस के उच्च आयोग में ही जमा कराया है। यह सारी जानकारी जांच एजेसियों, सीबीआई व ईडी के भरोसेमंद सूत्रों से आई हैं।
उल्लेखनीय है कि इस घोटाले में मेहुल चोकसी का भांजा नीरव मोदी भी फरार है। दोनों के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस भी जारी कर दिया है। इससे पहले मेहुल ने भारतीय नागरिकता छोड़ने के लिए मुंबई पुलिस से हरी झंडी ले ली थी। हालांकि उस वक्त मेहुल चोकसी या नीरव मोदी के खिलाफ भारत में कोई मुकदमा दर्ज नहीं था। इन दोनों के देश से फरार होने के बाद बैंक ने सीबीआई में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसको लेकर देश की विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर हमला बोलती रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *