मायावती विश्वास करने लायक नहीं: शिवपाल यादव

0

No

लखनऊ, 20 जनवरी (हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मायावती को पूरा देश जानता है वह विश्वास करने लायक नहीं हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को धोखेबाज बताते हुए कहा कि जिस ने नेताजी को धोखा दिया, अपमान किया, इन पर कौन विश्वास करेगा।
​वह पार्टी रविवार को कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। शिवपाल ने कहा कि आज किसानो की हालत बत से बत्तर हो गई है। आवारा पशुओं के कारण आज किसान परेशान हैं। खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं के कारण ही, रात-रात भर जाग कर किसान अपनी फसलों की रक्षा कर रहा है । इस पर भी कहीं हल्की चूक हो गई तो फसल बर्बाद।
नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि,जब नोट बंदी की जाती है तो पहले विचार किया जाता है कि लोगो को तकलीफ ना हो, प्रधानमंत्री को देखना चाहिए था, जहां-जहां, जिस-जिस देश में नोटबंदी हुई वहां उस देश की अर्थव्यवस्था खत्म हो गई।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में योगी का राज नहीं प्रदेश ब्यूरोक्रेट चला रहे है, प्रदेश में नौकरशाही का राज है इसलिए दिक्कतें आ रही है। जब मंत्रियो की नहीं सुनी जाती तो जनता की बात ही छोड़िए..! जबकि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है।
शिवपाल सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि लोकसभा के चुनाव पर हमें 80 सीटों पर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि हम एक समान विचारधारा के लोगों से बात करेंगे, हमारी सेक्यूलर लोगो से बात चल रही है,और जल्द ही फैसला होगा। उन्होंने कहा कि यह निश्चित तय है कि अबकी केन्द्र में जो सरकार बनेगी वह बिना प्रसपा लोहिया के सहयोग से नहीं बनेगी।
विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता पार्टी में हुए शामिल
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया के लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में लखनऊ व लखीमपुर जिलों के सैकड़ों नेताओं व युवाओं व महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए। प्रसपा लोहिया महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर के मार्गदर्शन में लखनऊ से देवेन्द्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली वहीं लखनऊ की दीप्ति सिंह के नेतृत्व में कई महिलाओं ने भी सदस्यता ग्रहण की।
वहीं, प्रसपा लोहिया के लखीमपुर से प्रदेश सचिव राजीव गुप्ता के द्वारा लखीमपुर जनपद के सबसे बड़े सांई मन्दिर के अध्यक्ष व वैगास भूसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों को शिवपाल सिंह यादव के समक्ष पार्टी में शामिल करवाया गया।
इस मौके पर प्रमुख महासचिव वीर पाल सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष फरहत हसन खां उर्फ फरत मिंया,पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद शुक्ला, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा, प्रदेश महासचिव अभिषेक सिंह आशू, अनीता सिंह, प्रवक्ता इरफान, अरविंद विद्रोही आदि लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *