शरद यादव की ‘बोफोर्स’ चूक पर मोदी ने ली चुटकी

0

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में शनिवार को आयोजित विपक्षी दलों की रैली में जनता दल यूनाइटेड के नेता रहे शरद यादव की ‘बोफोर्स की डकैती’ संबंधी चूक पर चुटकी लेते हुए कहा कि सच्चाई आखिरकार सामने आ जाती है। मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि कोलकाता रैली में एक विपक्षी नेता के मुंह से आखिरकार सच्चाई निकल ही आई।
उल्लेखनीय है कि शरद यादव ने बीते दिन शनिवार को अपने भाषण के दौरान मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राफेल युद्धक विमानों के बजाय बोफोर्स तोप घोटाले का जिक्र कर दिया। बोफोर्स तोप घोटाला पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में हुआ था तथा इसे लेकर गांधी परिवार आरोपों में घिरा रहा। शरद यादव ने दो बार बोफोर्स कांड का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बोफोर्स में डकैती हुई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *