अनंत सिंह ने मेगा रोड शो कर विरोधियों को दिखाई अपनी ताकत

0

लखीसराय, 18 जि. स.)। मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने शुुक्रवार को मेगा रोड शो निकाल कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
मुंगेर लोकसभा सीट से वे चुनाव लड़ने वाले हैं।इसके लिए उन्होंने आज रोड शो के माध्यम से अपने वोटरों को लुभाने के साथ- साथ विरोधियों को अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है। यह मेगा रोड शो इसी के लिए निकाला गया है। यह शो बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के अथमलगोला से ही शुरू हुआ है। उनका काफिला बाढ़ , मोकामा , हाथीदह ,बड़हिया ,लखीसराय , सूर्यगढ़ा होते हुए मुंगेर पहुंचा ।
लखीसराय जिले के बड़हिया नगरपालिका क्षेत्र में समर्थकों ने उनके स्वागत के लिए व्यापक व्यवस्था की थी ।उनके समर्थकों ने अनंत सिंह के ऊपर फूलों की बारिश की और अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए।
अनंत सिंह बाढ़ से मुंगेर तक के मेगा रोड शो पर निकले हैं। रोड शो के दौरान अनंत सिंह ने जगह-जगह पर लोगों का अभिवादन किया । लोगों ने उनके स्वागत में फूलों की बारिश की और अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
अनंत सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ना पूरी तरह तय है मैं जनता से आशीर्वाद लेने आया हूं ।उन्होंने कहा कि जनता अगर सेवा का मौका देगी तो मैं जरूर जीतूंंगा। अनंत सिंह के इस बहुचर्चित मेगा रोड शो मे लगभग 1500 छोटी गाड़ियां शामिल थींं। हजारों मोटर साईकिल सवार उनकी अगुवाई कर रहे थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *